सीएम राइस स्कूल में "यातायात जागरूकता अभियान अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया"

Breaking Ticker

सीएम राइस स्कूल में "यातायात जागरूकता अभियान अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया"

                  सीएम राइस स्कूल में 

"यातायात जागरूकता अभियान अंतर्गत कार्यक्रम

                आयोजित  किया गया"

मनोज उपाध्याय 

थांदला - पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल के निर्देशानुसार आगामी एक माह तक यातायात रथ के माध्यम से यातायात जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है, इसी तारतम्य में आज एसडीओपी रविंद्रसिंह राठी के मार्गदर्शन में स्थानीय सीएम राइज स्कूल पर यातायात जागरूकता अभियान अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया, सर्वप्रथम सूबेदार विजेंद्र मुजाल्दे ने संबोधित करते हुए यातायात से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी,


तत्पश्चात थाना प्रभारी बृजेश कुमार मालवीय ने विस्तार पूर्वक संबोधित करते हुए ट्रैफिक नियमों से संबंधित जैसे शराब पीकर वाहन न चलाना, वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट का इस्तेमाल करना और अपनी दिशा में वाहन चलाने हेतु युवाओं को जागरूक किया तथा भारतमाला परियोजना अंतर्गत ऐटलेन के संबंध में जानकारी दी l 

कार्यक्रम का संचालन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर नितिन डामर ने किया तथा आभार उच्च माध्यमिक शिक्षक रामसिंग सिंगोड़ ने माना l 

इस अवसर पर प्राचार्य सरिता ओझा, ज्योति राठौर, साधना त्रिपाठी, तृप्ति व्यास, जयेंद्र शर्मा, मनीष भाबर, राकेश कटारा, हेमेंद्र उपाध्याय तथा समस्त स्टाफ उपस्थित था l

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"