श्री कृष्ण को भेंट की बासुरी ,मोरपंख ओर मोतियों का माला ,साहित्य वितरण कर लिया पुण्य लाभ*

Breaking Ticker

श्री कृष्ण को भेंट की बासुरी ,मोरपंख ओर मोतियों का माला ,साहित्य वितरण कर लिया पुण्य लाभ*

 *श्री कृष्ण को भेंट की बासुरी ,मोरपंख ओर मोतियों का माला ,साहित्य वितरण कर लिया पुण्य लाभ*

*95 वर्षीय बुजुर्ग आये 04 किमी दूरी तय कर  सायकिल से आये कथा श्रवण को,विशिष्टजनों का किया पुरौहित परिवार ने अभिन्ननंदन*

*सामाजिक,धार्मिक राजनैतिक ,संस्थाओं  शहित गणमान्य नागरिकों ओर समाजजनो ने किया व्यासपीठ का स्वागत,वंदन अभिन्नन्दन*

*08 दिवसीय  कथा में क़ई  लोग बने प्रसादी केलाभार्थी,सहयोग ,आशीर्वाद के लिये पुरौहित परिवार ने किया धन्यवाद ज्ञापित*

(मनोज पुरौहित)

पेटलावद। श्राद्ध पक्ष में पित्र मोक्षार्थ हेतु नगर के पुरौहित परिवार के द्वारा स्थानीय श्री राममन्दिर राममोहल्ला  पर 18 सितम्बर से 24 सितम्बर तक 08 दिवसीय संगीतमय  श्रीमद्भभागवत कथा का आयोजन किया गया ,  जिसमे मालवमाटी के संत  प्रसिद्ध कथावाचक पण्डित धनराज जी *मानस बापू*


के मुखारविंद से प्रतिदिन हजारों भक्तो ने  कथा श्रवण  कर पुण्य अर्जन कर धर्म लाभ लिया।

इस कथा में प्रतिदिन भगवान विष्णु के विभिन्न स्वरूपों का वर्णन हुआ ।

*क़ई लोग बने प्रसादी के लाभार्थी*



 शानदार ओर सफल आयोजन में प्रतिदिन क़ई धर्म प्रेमी नगरवासियों ,समाजजनो की गौरवशाली उपस्थिति के अलावा प्रत्येक क़ई लोग आयोजनकर्ता पुरौहित परिवार के साथ प्रसादी, ओर 56 भोग, माखन मिश्री सहित, केले, दूध,खीर, सेवफल, मिठाई, लुग्दी, हलवा प्रसादी के लाभार्थि बने ।


*श्री कृष्ण को भेट की बासुरी मोरपंख, ओर मोतियों की माला*



वही संत निरंकारी मण्डल ने साहित्य वितरण तो नगर के सुभाष मार्ग स्थित अतिप्राचीन श्री राधाकृष्ण मन्दिर कि महिला सदस्यों ने व्यासपीठ पर श्री हरि कृष्ण जी को बासुरी ,मोरपंख ओर मोतियों की माला भेंट की। इस तरह से  कथा में  श्री कृष्ण  जन्मोत्सव के दौरान भगवान को बासुरी ओर मोरपंख सहित मोतियों की माला भेंटकर श्री राधाकृष्ण मन्दिर समिति ने पुण्य अर्जन किया। 




*95 वर्ष की आयु में कथा श्रवण करने साइकिल से पहुचे चोयल सा*


वही इस कथा को  श्रवण करने के लिये नगर से 04 किमी दूर रूपगड़ से 95 वर्षीय लुणाजी चोयल प्रतिदिन साइकिल से कथा श्रवण करने के लिये पहुचे जिनका पुरौहित परिवार ने शाल श्रीफल भेंटकर स्वागत अभिन्नन्दन किया।


*विशिष्टजनों का पुरौहित परिवार ने किया स्वागत अभिनंदन*



पुरौहित परिवार कि श्रीमती निर्मलाजी पुरौहित, मनोज, गोपाल ,महेश पुरौहित के  द्वारा व्यासपीठ पर क्षेत्र के प्रसिद्ध कथावाचक पण्डित  पंकज नरेंदनन्दन दवे , ब्राह्मण समाज के व्यंकट द्विवेदी, गुरु आश्रम के प्रमुख पुजारी अरविन्द भट्ट , श्री राममन्दिर के पुजारी पण्डित पीयूष जोशी, ओर  वास्तुविद, हस्तरेखा विशेषज्ञ,पंचांगकर्ता ,कालचक्र पञ्चाङ्ग के  पण्डित रमेशजी पण्ड्या राजोद, सहित नगर में पहली बार  अर्धनारीश्वर शिव महापुराण कथा करवाने वाली कमला बुआ का भी शाल, श्रीफल भेंटकर  स्वागत अभिन्नन्दन किया।


*व्यासपीठ का  किया स्वागत अभिन्नन्दन

 वही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ,हिन्दू जागरण मंच , धर्म रक्षा समीति, भाजपा मण्डल, नगर परिषद पेटलावद, वीर हनुनान मन्दिर समिति सुभाष मार्ग, भाजपा जिला किसान मोर्चा, अध्यक्ष  मार्केटिंग सोसायटी पेटलावद, श्री आईमाता समिति  उज्जैन ट्रस्ट व पेटलावद समिति, श्री राधा कृष्ण मंदिर समिति सुभाष मार्ग,


भारतीय पत्रकार संघ झाबुआ , जिला पत्रकार संघ, पत्रकारगण पेटलावद, बामनिया, रायपुरिया, झकनावदा, जामली, कल्याणपुरा, थांदला,  अभिभाषक संघ पेटलावद, लायंस क्लब सेंट्रल पेटलावद, संत निरंकारी मण्डल, ,गुरु आश्रम समिति  जिनिग फेक्ट्री बामनिया रोड,  काली कल्याणि धाम अगराल ,श्री बजरंग  रामायण  मण्डल पेटलावद , श्री पंचमुखी बालाजी हनुमान मण्डल माधव कालोनी , श्री बालवीर हनुमान सुंदरकांड मण्डल माधव कालोनी, हाटकेश्वर महादेव समिति माधव कालोनी, श्री गणेश रामायण मण्डल सारंगी ,ब्राह्मण समाज ,  राठौर समाज , प्रजापति समाज पेटलावद, पाटिदार समाज अन्नतखेड़ी, झकनावदा मित्र मंडल, ब्लॉक शिक्षक संघ पेटलावद, समस्त स्टॉफ उ मा वी रायपुरिया,सुभाष वर्मा परिवार व  मित्र मंडल,  हरीश राठौर परिवार, ओझा परिवार रतलाम -इंदौर, मैथिल परिवार भोपाल, शर्मा परिवार राजोद, नरेन्द्र  पुरौहित परिवार झाबुआ आदि  नगर के गणमान्य नागरिकों ओर धर्मप्रेमी जनता के द्वारा व्यासपीठ  पर विराजित मानस बापू ओर श्रीमद्भाभागवत का स्वागत ,वंदन अभिन्नन्दन किया और पुरौहित परिवार को  आशीर्वाद प्रदान किया।

*पुरौहित परिवार ने किया धन्यवाद ज्ञापित*



इस आयोजन्न कि सफलत में उपस्थित होने वाले तथा प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले समस्त धर्म प्रेमी जनता का पुरौहित परिवार ने आभार व्यक्त करते हुए सहयोग और आशीर्वाद के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया है।


 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"