सनातनी पेटलावद प्रीमियर लीग का हुआ भव्य समापन*

Breaking Ticker

सनातनी पेटलावद प्रीमियर लीग का हुआ भव्य समापन*

 *सनातनी पेटलावद प्रीमियर लीग का  हुआ भव्य समापन*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद। नगर में पहली बार आयोजित हुई सनातनी पेटलावद प्रीमियर लीग (SPPL) ने क्रिकेट प्रेमियों के बीच अपनी अलग पहचान बना ली है। संदीपिनी विद्यालय के विशाल खेल मैदान पर 10 मई से शुरू हुआ यह क्रिकेट महाकुंभ सोमवार रात शानदार समापन के साथ सम्पन्न हुआ। अंतिम मुकाबले में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह देखने लायक था। हजारों की संख्या में दर्शक देर रात तक मैदान पर मौजूद रहे और पूरा खेल मैदान तालियों व जयकारों से गूंजता रहा।

SPPL का आयोजन केवल क्रिकेट प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता की अनोखी झलक भी दिखाई दी। मैदान भगवा रंग में रंगा नजर आया और पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक माहौल बना रहा। यही कारण रहा कि यह प्रतियोगिता पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।

*फाइनल मुकाबले में ब्लैक पैंथर का दबदबा*


टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला ब्लैक पैंथर और चौधरी चैलेंजर्स के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद थी, लेकिन ब्लैक पैंथर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले को एकतरफा बना दिया। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में बेहतरीन खेल दिखाते हुए टीम ने आसानी से जीत दर्ज कर ली और SPPL के पहले सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया।

जीत के बाद खिलाड़ियों और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। मैदान पर जमकर आतिशबाजी हुई और दर्शकों ने तालियों के साथ विजेता टीम का स्वागत किया।

*क्रिकेट प्रेमियों की भारी भीड़ बनी आकर्षण का केंद्र*


SPPL के आखरी दिन मैदान पर भारी भीड़ उमड़ी। देर रात 12 बजे तक दर्शक मैच का आनंद लेते रहे। युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग और बच्चों में भी क्रिकेट को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। मैदान पर बैठने की जगह कम पड़ गई और कई लोग खड़े होकर मैच का रोमांच देखते नजर आए।

खेल में दिखी सनातन संस्कृति की झलक

पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में अलग ही ऊर्जा दिखाई दी। आयोजन में सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया गया। उद्घोषणा से लेकर मंच व्यवस्था तक हर जगह भगवा रंग और सनातन परंपरा की झलक दिखाई दी।

आयोजन समिति का कहना है कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं था, बल्कि युवाओं को एक मंच पर जोड़कर सामाजिक और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करना भी था।


विजेता टीमों को दिए गए आकर्षक पुरस्कार

 प्रथम पुरस्कार (समिति)– ₹81,000 : ब्लैक पैंथर 

 द्वितीय पुरस्कार (विमल गेहलोत)– ₹51,000 : चौधरी चैलेंजर्स

तृतीय पुरस्कार (ओम सातोगिया)– ₹41,000 : अहरा 11

चतुर्थ पुरस्कार (अशोक मेहता) – ₹31,000 : धैर्य बजरंग फाइटर

इसी के साथ मैन ऑफ द सीरीज 11 हजार सोनू विश्वकर्मा  की ओर से नीरज मेड़ा को दिया गया, बेस्ट बल्लेबाज 51 सो रूपए सोलंकी ट्रेडर्स चिराग सोलंकी नानू डामर, दूसरा बेस्ट बल्लेबाज 51 सो रूपए बजरंग जिम पायल ट्रेडर्स निखिल चौहान, बेस्ट बोलर सर्कल ऑफ ट्रस्ट 51 सो रूपए नीरज मेड़ा, दूसरा बेस्ट बोलर सन्नी राठौड़ 51 सो रूपए जोधा , सबसे ज्यादा सिक्स बालाजी गिफ्ट ओर मिनी मोबाइल नानू डामर, मैन ऑफ द मैच फाइनल विनय अंजना 31 सो रूपए गोकुल काग सहित अन्य कई प्रकार के इनाम दिए गए।

पुरस्कार वितरण के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह देखने लायक था। विजेता टीमों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

आठ टीमों के बीच 9 दिनों तक चले रोमांचक मुकाबले

इस क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें

भूमा 11, थाला एक्सप्रेस, चौधरी चैलेंजर्स, भंडारी 11, धैर्य बजरंग फाइटर, आरजे वारियर्स, अहरा 11 और ब्लैक पैंथर शामिल रही।

लगातार 9 दिनों तक चले इस क्रिकेट महाकुंभ में दर्शकों को एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। हर मैच में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों का उत्साह लगातार बना रहा।

समिति ने जताया सभी का आभार

आयोजन समिति ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी खिलाड़ियों, दर्शकों, सहयोगियों और नगरवासियों का आभार व्यक्त किया। 

*इनकी रही सहभागिता*

समिति के

अनिल मुलेवा, कुणाल नागर, रवि गुर्जर, हरिओम पाटीदार, नरेंद्र पडियार, कालू नीमजा, लोकु परिहार, अप्पू भंडारी, विमल गेहलोत, तनमय चतुर्वेदी,जगदीश पाटीदार, दीपक पड़ियार, सहित अन्य सहयोगियों ने कहा कि सभी के सहयोग से यह आयोजन ऐतिहासिक और सफल बन पाया।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"