*बोल बम कावड़ यात्रा संघ एवम चुनरी यात्रा संघ की भव्य चुनरी यात्रा आज*
*8वे वर्ष लगातार नवरात्रि मेंभद्रकाली माताजी को भेंट*
*करेंगे,चुनरी पहुचे शुरू होगी नीलकंठेश्वर मंदिर से*
(मनोज पुरौहित)
पेटलावद । इन दिनो माताजी की अराधना का पर्व नवरात्रि उत्सव चल रहा है।
*प्रतिवर्ष माता को भेंट करते है चुनरी*
पिछले 07 वर्षों से नगर के प्रसिद्ध बोल बम कावड़ यात्रा संघ व चुनरी यात्रा संघ के तत्वावधान में माताजी की भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया जा रहा है उक्त यात्रा नगर से प्रारम्भ होकर मा भद्रकाली मन्दिर पर पैदल चलकर पहुचती है और भक्तो द्वारा माताजी को चुनरी भेंट की जाती है। चुनरी यात्रा में न सिर्फ नगरवासी बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में माताजी के भक्त इस चुनरी यात्रा में शामिल होते है।
*सुबह से होगा शुभारंभ*
इसी धार्मिक परम्परा का निर्वाहन्न करते हुए चुनरी यात्रा समित्ति द्वारा इस बार 08 वे वर्ष में विशाल चुनरी यात्रा का आयोजन किया जा रहा है ।जो 25 सितंबर गुरुवार को सुबह 08 बजे स्थानीय नीलकंठेश्वर महादेव मन्दिर से प्रारम्भ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रायपुरिया स्थित मां भद्रकाली मन्दिर पहुचेंगी।
*लेवे धर्म लाभ*
आयोजक संघ की ओर से पण्डित नन्दनजी दवे पंकज जी दवे , विठल जी धानुक ओर समस्त भक्तगणों ने नगर की धर्मप्रेमी जनता से इस चुनरी यात्रा मे शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

.jpg)

.jpg)
















