*मेवानगर के राजा के दरबार में पूरी की लाभार्थियों ने उतारी मन्नते*
*पूर्णिमा पर कई राज्यों सहित सेकडों भक्तो ने किए श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव के दर्शन*
*सुबह 5 बजे से शाम तक लगा रहा दादा के दरबार में भक्तों का ताता*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद।राजस्थान के प्रसिद्ध तिर्थ नाकोडा जी के बाद विश्व की दुसरी मेवानगरी झाबुआ जिले के पेटलावद में बनने जा रही है। आपको बता दे की यहां प्रति पुर्णिमा को भव्यति भव्य आयोजन आयोजित होते है। इस दरबार में प्रति पुर्णिमा दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश सहीत कई राज्यो से बड़ी संख्या में श्रृद्धालु आते है व श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव दरबार में अपनी अर्जी लगाते है व भैरव देव दिन दुखीयो की अर्जी पल भर में सुनते है। उसीक्रम में रविवार पूर्णिमा के अवसर पर दादा के आदेशानुसार ब्रह्म मुहूर्त में समस्त भक्तों द्वारा प्रातः 5 बजे दादा के दरबार में पहुंच कर बड़े पीतल के दीपक में लच्छे की बत्ती लगाकर तिल के तेल से दीपक प्रज्ज्वलित किया। साथ ही श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ भगवान, श्री अछुपता देवी,श्री नाकोड़ा भैरव, श्री नाकोड़ा काला भैरव देव को गुलाब की माला, गोला, मिठाई, इत्र भेट कर दरबार में अपनी अर्जी लगाई।
*लाभार्थीयो ने उतारी अपनी - अपनी मन्नते*
श्री नाकोड़ा भैरव देव के परम् उपासक गादीपति श्री सुमितजी पिपाड़ा पेटलावद के आदेशानुसार श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव दरबार में पुर्णिमा के पावन अवसर पर करीब 44 लाभार्थीयो ने दादा को छत्र, छप्पनभोग, मेवा मिश्री लड्डू, पंच मेवा लड्डू, त्रिशूल, डमरू, गोला की माला, नारीयल का तोरण, तेेल, माताजी को सोलह श्रृंगार, वेश आदि ढ़ोल बजाकर दरबार में अर्पण कर अपनी मन्नते पूरी की।
*आने वाले यात्रीयो के लिए की गई उत्तम व्यवस्था*
श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव ट्रस्ट मंडल के ट्रस्टी मनीष कुमट ने जानकारी देते हुवे बताया की दरबार में दूर दराज के व अन्य राज्यो से पधारे यात्रीओ के लिए ट्रस्ट व पेटलावद कार्यकारीणी के द्वारा ठहरने की व नवकारसी एवं भोजन प्रसादी की व्यवस्था की की जाती है। इसके साथ ही दादा के दरबार को लाभार्थी परिवार के द्वारा पुष्पमालाओ व आकर्षक लाईटींग के साथ साज सज्जा भी की जाती है।
*जल्द बनेगा मेवानगर पेटलावद में दादा का भव्य मंदिर*
ट्रस्टी सौरभ खमेसरा मेघनगर ने जानकारी देते हुवे बताया की श्री नाकोडा भैरव के आदेश अनुसार एवं प.पू.आचार्य भगवंत श्री विश्वरत्न सागर जी महाराज की पावन निश्रा में झाबुआ जिले के पेटलावद में भव्य मालवा की प्रथम मेवानगरी बनने जा रही है। जिसमें आप सभी भक्त अधिक से अधिक संख्या में पेटलावद पधार कर श्री नाकोड़ा पार्श्वभैरव के दर्शन कर अपने जीवन को धन्य बनावे एवं इस मंदिर निर्माण के बढ़- चढ़ कर हिस्सा लेवे। इसके साथ ही ट्रस्टी सुनील भांगू पेटलावद ने समस्त भक्तो से आग्रह किया है कि आप अधिक से अधिक संख्या में मेवानगर पेटलावद पधार कर प्रति पुर्णिमा दादा के दर्शन वंदन करे। एवं अपने जीवन को धन्य बनावे
*संपूर्ण आयोजन में पेटलावद कार्यकारिणी की रहती है अहम भूमिका*
मेवानगर पेटलावद दामोदर कालोनी में होने वाले इस प्रति माह के पूर्णिमा महोत्सव में सेकडो भक्तो के बैठने, ठहरने एवं किसी भक्त को कोई परेशानी ना हो इस हेतू श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव कार्यकारीणी का विशेष सहयोग रहता है। यह कार्यकारीणी करीब आठ रोज पुर्व से तन मन से इस आयोजन को सफल बनाने के लिए रात दिन एक कर आयोजन को सफल बनाने में कोई कसर नही छोडती है। इस अवसर पर आयोजन को सफल बनाने पर कार्यकारिणी मेवानगर पेटलावद अध्यक्ष अनिरुद्ध अग्रवाल ने समस्त कार्यकारिणी एवं सेवकों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर ट्रस्टी संजय खटोड़ मनावर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उक्त जानकारी मिडीया प्रभारी पीयूष पटवा ने दी।