,,,,,,, मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत......
झाबुआ जिले से 211 श्रद्धालु तिरुपति बालाजी के लिए रवाना
थांदला विकासखंड से 22 तीर्थयात्री धार्मिक स्थल तिरुपति बालाजी के लिए रवानगी।
थांदला
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत झाबुआ जिले से कुल 211 श्रद्धालुओं का चयन किया गया है।
जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार 28 अगस्त से 2 सितंबर तक होने वाली इस तीर्थयात्रा में 200 यात्री, 5 अतिरिक्त तथा 2 प्रतीक्षा सूची सहित कुल 211 श्रद्धालु शामिल किए गए हैं। चयनित श्रद्धालु निःशुल्क यात्रा के तहत तिरुपति बालाजी के दर्शन का लाभ प्राप्त करेंगे।
इस योजना के तहत थांदला विकासखंड से कुल 22 तीर्थ यात्रियों को आज एक समारोह में स्थानीय जनपद कार्यालय से नवागत अनुविभागीय अधिकारी महेश मंडलोई के मुख्य आतिथ्य में समस्त तीर्थ यात्रियों का स्वागत सम्मान कर विशेष बस द्वारा हरी झंडी दिखा कर बस को मेघनगर के लिये रवाना किया।
कार्यक्रम में जनपद के लेखापाल कलसिंह डामोर एवं स्टाफ वही नगर परिषद के धार्मिक आचार्य एवं कर्मचारी मौजूद थे।
बहरहाल आज का दिन नवागत एसडीएम महोदय के लिए विशेष इसलिए है कि एक दिवस पूर्व ही ज्वाइनिंग के पश्चात पहले पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता कर पुण्य लाभ लिया।

.jpg)


.jpg)
















