*भारतीय मजदूर संघ की औद्योगिक इकाई मध्य प्रदेश कार्यभारित एवं दैनिक वेतन भोगी श्रमिक महासंघ की बेठक हुई सम्पन्नन*
*प्रस्ताव बनाकर सरकार से की गई मांग,बनाई योजना*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। मध्यप्रदेश कार्यभारित दैनिक वेतन भोगी एवं स्थाई कर्मचारी श्रमिक महासंघ की प्रदेश पदाधिकारी की बैठक बुधवार दिनांक 10 /04-2025
को ठेंगडी भवन भोपाल में आयोजित हुई।
*शीर्ष नेतृत्व का मिला मार्गदर्शन*
संघ के पेटलावद झाबुआ क्षेत्र के सदस्य रामलाल पुरोहित ओर सरदारपुर धार क्षेत्र के सदस्य मनोहरलाल पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त बेठक में भारतीय मजदूर संघ के शीर्ष नेतृत्व, महामंत्री माननीय कुलदीप सिंह गुर्जर जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, एवं प्रदेश अध्यक्ष महासंघ माननीय द्वारका कुशवाह जी, प्रदेश महामंत्री महासंघ माननीय, प्रदीप कुमार झा जी द्वारा सभी प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति एवं सहमति से कर्मचारी हित में निम्न प्रस्ताव पारित करते हुए सरकार से इन मांगों को पूर्ण करने की मांग रखी
*सरकार से रखी ये मांगे*
*वन विभाग में कार्य सुरक्षा श्रमिकों को स्थाई कर्मी घोषित किया जाए
वन विकास निगम के मस्टर कर्मचारी को स्थाई कर्मी घोषित किया जा
ाई कर्मी कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाए
*प्रदेश समस्त विभाग निगम मंडलों विश्वविद्यालय महाविद्यालय में कार्यरत समस्त स्थाई कर्मी दैनिक वेतन भोगी सुरक्षा श्रमिक मास्टर कमी सभी वर्ग के कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति का पात्रता दिया
*10 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण करें कर चुके कर्मचारियों को स्थाई कर्मी एवं 15 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण कर चुके स्थाई कर्मियों को नियमित कर्मचारियों का लाभ दिया जाए
*स्थाई कर्मी कर्मचारियों का वेतन5000₹ से 8000₹ वेतन पुनः रिवाइज किया जाए किया जाए
*कृषि विभाग एवं कृषि विश्वविद्यालय के मस्टर कर्मचारियों श्रमिकों को
न्यूनतम 26 दिन का वेतन एवं स्थाई कर्मी घोषित किया जाए
*प्रदेश के शासकीय कार्यालय में
स्थाई कर्मी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को एक कैलेंडर वर्ष में 15 दिवस अवकाश पात्रता एवं कर्मचारियों को 5 डेज वर्किंग के अंतर्गत शनिवार अवकाश के पात्रता दिया जाए
*आगामी योजना पर हुई चर्चा*
कर्मचारियों महत्वपूर्ण प्रस्ताव पदाधिकारी से चर्चा उपरांत कार्य योजना बनी एवं आगामी रणनीति तैयार की, उपस्थिति सभी सम्मानीय प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला पदाधिकारी गण का हृदय से धन्यवाद एवं आभार l