क्षेत्र कल्याणार्थ श्री शिवशक्ति महायज्ञ का शोभायात्रा के साथ हुआ शुभारंभ।

Breaking Ticker

क्षेत्र कल्याणार्थ श्री शिवशक्ति महायज्ञ का शोभायात्रा के साथ हुआ शुभारंभ।

 *क्षेत्र कल्याणार्थ श्री शिवशक्ति महायज्ञ का शोभायात्रा के साथ हुआ शुभारंभ।

 *शोभायात्रा में कलश लिये महिला चली तो नृत्य करते हुए भक्तों ने लिये आनंद।* 

 *कलाकारों ने प्रस्तुतियां दे कर सभी को मोहित किया।* 

 *श्रीमद् भागवत महापुराण भी हुई प्रारंभ।* 


(मनोज पुरोहित)

 *पेटलावद।11 कुंडीय श्री शिव शक्ति महायज्ञ के शुभारंभ अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सैकडों भक्तों ने उपस्थित हो कर धर्म लाभ लिया। शोभायात्रा लक्ष्मीनारायण मंदिर से प्रारंभ हुई जिसमें डीजे की धुन पर किर्तन व भजन करते हुए भक्तगण चल रहे थे। वहीं राधा कृष्ण का स्वांग रच कर चल रहे कलाकार व भगवान महाकाल का रूप धरे कलाकार ने सभी को मोहित किया। शोभायात्रा में कथा प्रवक्ता साध्वी किशोरी प्रिया जी भी बग्घी में सवार हो कर चल रही थी। इसके साथ ही कथा पौथी को उठाने का लाभ बाबूलाल हिरालाल राठौड के द्वारा लिया गया।


शोभायात्रा के साथ क्षेत्र के कल्याणार्थ दस दिवसीय आयोजन का शुभारंभ हुआ। इस आयोजन के मुख्य संचालक महंत श्री 108 कुंदनदास जी महाराज भी शोभायात्रा में सम्मीलित हुए और अन्य स्थानों से पधारे संतों ने भी शोभायात्रा में हिस्सा लिया। नगर के नागरिकों ने भी धार्मिक आयोजन में सहयोग प्रदान किया।


 *2 जनवरी से होगा महायज्ञ प्रारंभ* 


 मेला ग्राउंड मैदान पर आयोजीत इस आयोजन के लिए यज्ञ शाला भी बनकर तैयार हो चुकी है। दिनांक 2 जनवरी का यज्ञ का शुभारंभ होगा जिसके आचार्य पं0 पकंज जी शर्मा,ग्राम झलारा वाले रहेगें।

शोभायात्रा में कलश लिये महिलाएं एक जैसी वेशभूषा में चल रही थी। वहीं बच्चें, बूढे और अन्य लोग भी शोभायात्रा में चल रहे थे। किन्नर कमला बुआ ने भी भजनों पर नृत्य करते हुए शोभायात्रा में शामिल हुई।



 *श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ* 


शोभायात्रा मेला ग्राउंड पर पहुंची तो वहां पर कलश पूजन के साथ ही प्रथम दिवस की कथा का शुभारंभ हुआ। जिसमें कथा प्रवक्ता के द्वारा श्रीमद् भागवत के माहत्म पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि भागवत का हर शब्द कृष्ण है। इसके सुनने मात्र से ही सभी पापों का अंत हो जाता है। इसको कहने वाले परम ज्ञानी परमहंस, परमसंत सुखदेव जी महाराज है। इस कली काल में मुक्ति का एक ही साधन श्रीमद् भागवत है। प्रथम दिवस के आयोजन के विश्राम पर महाआरती और महाप्रसादी का वितरण किया गया।

 *72 घंटे का अखंड महा अनुष्ठान* 


आयोजक महंत श्री 108 कुंदनदास जी महाराज ने अपील की है कि सभी धर्मालु बंधु इस धार्मिक आयोजन का लाभ ले। अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्म का लाभ लेवें। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में सर्वकार्य सिद्वि हेतु 72 घंटे का कामाख्या देवी बीज मंत्र का अखंड हवन भी किया जायेगा। इस हेतु इस प्रकार के आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पधारे।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"