"तीन दिवसीय खेल महोत्सव संपन्न हुआ"
राजेश डामर मनोज उपाध्याय
थांदला - स्थानीय दशहरा मैदान में चल रहे तीन दिवसीय खेल महोत्सव में मध्यप्रदेश शासन में महिला एवं बाल विकास विभाग की कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया, भाजपा भानू भूरिया जिलाध्यक्ष व अजजा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कलसिंह भाबर ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया,
थांदला युवा मित्र मण्डल द्वारा संचालित विभिन्न खेल गतिविधियां जिसमें कब्बड्डी में प्रथम स्थान 21000/- खालखंडवी की टीम ने प्राप्त किया व उपविजेता रतनपुरा की टीम ने 11000/- प्राप्त किया, श्री राम साइकल रेस में रमेश वाहदिया ने प्रथम स्थान 11000/ - व बंटू परमार ने द्वितीय स्थान 7000/- तथा प्रभु परमार ने तृतीय स्थान 5000/- प्राप्त किया, खो-खो बालिका वर्ग में प्रथम स्थान मॉडल स्कूल झाबुआ ने 11000/- प्राप्त किए, द्वितीय स्थान कन्या स्कूल चपानेर ने 7000/- प्राप्त किए, 100 मीटर फर्राटे दौड़ में बालक वर्ग में राजेश डोडियार प्रथम स्थान 5000/- संजय भाबर ने द्वित्तीय स्थान 3100/- सुनिल भूरिया ने तृतीय स्थान 2100/- प्राप्त किया,
बालिका वर्ग में प्रथम कु. नीतू प्रजापति, द्वितीय कु. राधिका मेडा, तृतीय कु. लक्ष्मी मईडा ने प्राप्त किया, बेडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम वेदांश व्यास, द्वितीय शुभ राठोड़ ने स्थान प्राप्त किया,
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के ब्लॉक कोर्डिनेटर नितिन डामर ने समस्त खेल प्रतियोगिता संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई,
इस अवसर पर अन्य अतिथि अनुविभाग अधिकारी तरुण जैन, एसडीओपी रविंद्र राठी, थाना प्रभारी राजकुमार कुंसारिया, युवा भाजपा नेता संजय भाबर, यशवंत बामनिया, गोरसिंह कटारा, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जालमसिंह डामोर, नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा, माया सोलंकी, मंडल अध्यक्ष रोहित बैरागी, लालचंद देवल तथा थांदला युवा मित्र मंडल के समस्त सदस्य सम्मिलित हुवे l