: ,,,क्रिसमस पर्व प्रात रात्रि मनाया जाएगा उत्सव,,, थांदला... थांदला के 116 वर्ष पुराने चर्च में प्रभु येशु के 2024 वा जयंती समारोह क्रिसमस 24दिसंबर रविवार रात्रि को मनाया जाएगा। कैथोलिक चर्च के पल्ली पुरोहित फादर पीटर कटारा एवम पल्ली परिषद के सचिव राजेंद्र बरिया ने बताया आज जन्म उत्सव मनाया जाए गा
पर्व को सफलता पूर्वक मनाए जाने के लिए बैठक व्यवस्था पल्ली परिषद के सदस्यों को तथा सुरक्षा व्यवस्था पल्ली के युवाओं को सौंपी गई है।इसी प्रकार मिस्सा पूजा में पूजन विधि का कार्य पास्कल माल को सौंपा गयाहै तथा गीत संगीत का कार्यभार राजू कटारा एवम उनके दल को सौंपा गया। सम्पूर्ण निगरानी पल्ली परिषद के सदस्य करेंगें। रात्रिकालीन मिस्सा पूजा के मुख्य याजक फादर बासिल डामोर रहेंगे तथा साथ में पल्ली पुरोहित फादर पीटर कटारा सहायक फादर प्रेम मुनिया फादर सोनू वसुनिया फादर एडविन भाग लेंगे। गिरजा घर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। गौशाला प्रभु येशु के जन्म की झांकी खूबसूरत स्थानीय युवाओं द्वारा सजाई गई है।इसके अलावा 25दिसंबर को प्रात पहली मिस्सा एवम दूसरी मिस्सा 10बजे सुविधा अनुसार रखी गई है।
कोरोना को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा हिदायत दी गई है कि सोशल डिस्टेंस का पर्व के अवसर पर विशेष ध्यान रखा जाए।