,,, ,,,,,हर्षोलास के साथ क्रिसमस पर्व मनाया गया,,,,,,,, ,,,दिवेश उपाध्याय ,,अशोक गुर्जर ,,, थांदला.....कैथोलिक डायसिस झाबुआ के थांदला चर्च में क्रिसमस पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मिस्सा पूजा के पूर्व रविवार शाम 9.30 बजे से 10.30 बजे तक कैरोल गीतों का प्रोग्राम रखा गया जिसमे राजू कटारा एवम राजेंद्र बरिया के संगीत दलों ने प्रभु येशु के जन्म के गीतों से सराबोर किया समाजजनों ने भी हर्षोल्लास के साथ भाग लिया ।
10.30 बजे मिस्सा पूजा प्रवेश गीत के साथ प्रारंभ हुई। मिस्सा पूजा के मुख्य याजक फादर बासिल डामोर ने क्रिसमस पर्व पर समाजजनों को शुभकामनाएं देते हुए अपने प्रवचन में कहा कि प्रभु येशु जन्म के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रभु येशु को इस दुनिया में मनुष्य मात्र की मुक्ति के लिए जन्म लिया। उन्होंने ईश्वरीय प्रेम द्वारा लोगों एक दूसरे के साथ जीना सिखाया। सबसे पहले प्रभु येशु के जन्म का संदेश उन गरीब ग्वालों के मिला जो रात्रि में जग कर बारी बारी से अपनी भेड़ों की रखवाली कर रहे थे।
तब उन्होंने जाकर गौशाला में प्रभु येशु के दर्शन किए। वे सच्चे मनुष्य एवम सच्चे ईश्वर थे उन्होंने मनुष्यों के बीच रहकर प्रेम शांति एवम भाई चारे की शिक्षा दी।उन्होंने अपने शत्रुओं को भी प्रेम किया और यही संदेश अपने शिष्यों को भी दिया। आज संसार भर में उन्ही के आदर्शो पर चलते हुए ख्रीस्तीय भाई बहन अपना जीने का प्रयास करते हैं।
पल्ली पुरोहित फादर पीटर कटारा ने भी क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। मिस्सा पूजा में फादर बासिल डामोर के साथ फादर पीटर कटारा फादर सोनू वसुनिया फादर एडविन फादर प्रेम मुनिया ने भाग लिया । समारोह के दौरान पल्ली परिषद के सदस्यों माता मरियम समिति के सदस्यों युवा समिति के सदस्यों तथा कर्मचारियों के साथ प्रभुदासी सिस्टर्स एवम संत मैरिज कॉन्वेंट की सिस्टर्स ने सहयोग दिया। अंत में पल्ली पुरोहित फादर पीटर कटारा ने संगीत दल के राजू कटारा राजेंद्र बरिया तथा दल के सदस्यों को युवा के अध्यक्ष प्रियांश और उनके दल को कर्मचारी के सदस्यों का आभार माना।