संस्कार पब्लिक स्कूल के आठ विद्यार्थी संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता हेतु चयनित*

Breaking Ticker

संस्कार पब्लिक स्कूल के आठ विद्यार्थी संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता हेतु चयनित*

 *संस्कार पब्लिक स्कूल के आठ विद्यार्थी संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता हेतु चयनित*





राजेश डामर थांदला 

राज्य शासन द्वारा आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में अनवरत कई वर्षों से अपनी सफलता का परचम लहराते हुए इस वर्ष भी संस्कार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी अंडर-17 शतरंज प्रतियोगिता में जिले में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर संभाग स्तर हेतु चयनित हुए। चयनित विद्यार्थियों में चारुल अनुराग बोबरा, अर्नव गौरव व्यास, आयुष यशवंत पोरवाल, जनीषा आदित्य शर्मा, साक्षी रामनरेश जायसवाल, अलीशा जितेंद्र अवाया, गिरराज आशीष नागर और मिलन पंकज पांचाल

रहे।

 विद्यार्थियों की इस सफलता में शाला के क्रीड़ा प्रशिक्षक जिगर हाड़ी का मार्गदर्शन, विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और कौशल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।


विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त शिक्षकों ने चयनित विद्यार्थियों को अपनी बधाई प्रेषित की और संभाग स्तर पर भी अपनी बुद्धिमत्ता व कौशल से नया कीर्तिमान स्थापित करने हेतु अपनी शुभकामनाएं दी।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"