दी तिरंगे को सलामी, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर* *कोर्ट परिसर में एडीजे पाटीदार ने किया ध्वजारोहण*

Breaking Ticker

दी तिरंगे को सलामी, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर* *कोर्ट परिसर में एडीजे पाटीदार ने किया ध्वजारोहण*

 *दी तिरंगे को सलामी,  पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर*

*कोर्ट  परिसर में  एडीजे पाटीदार ने किया  ध्वजारोहण*

(मनोज पुरौहित)

पेटलावद। गुरुवार को 15  अगस्त स्वतन्त्रता दिवस  महापर्व  पूरे देश मे हर्षोल्लास ओर धूमधाम सहित परम्परागत तरिके से मनाया गया।

*कोर्ट परिसर मे हुआ झंडावंदन*

   इसी क्रम में पेटलावद न्यायालय परिसर में अपर जिला न्यायाधीश मनोहरलाल पाटीदार ने न्यायालय झंडावंदन किया इस अवसर पर  सिविल जज वर्ग 1 एस एल भगोरा ,वर्ग 2 चिराग अरोरा व डॉ श्रीमती रुचि पटेरिया अरोरा विशेष रूप से उपस्थित रही।




*दिया गार्ड ऑफ ऑनर*

झंडावंदन से पूर्व समस्त न्यायाधीश ,अभिभाषकों ओर न्यायालय के कर्मचारियों ने भारतमाता ओर  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी   के चित्र पर  माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलन किया।  झंडावंदन के  समय   थाना  पुलिस स्टॉफ ने राष्ट्रीय ध्वज  तिरंगे  को गार्ड ऑफ ऑनर  दिया ।वही अभिभाषकों ओर कर्मचारियों सहित सभी उपस्थितजनों ने  राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी देते हुए   भारतमाता की जयकारो से पूरा परिसर  गूंज उठा।


*कार्यक्रम हुआ आयोजित*


झंडावंदन के पश्चात   एक गरिमामयी   मिलन समारोह आयोजित किया गया  जिसका स्वागत भाषण अभिभाषक संघ के अध्यक्ष  अनिल देवडा ने दिया वही कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए न्यायाधीशगणों  ने सभी को    स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनाएं ओर बधाई दी । वही  एडवोकेट विनोद पुरौहित ने भी सम्बोन्धित करते हुये सभी का बधाई प्रेषित की ।कार्येक्रम  का सफल संचालन  एडवोकेट  डॉ रुचि पटेरिया  अरोरा  ने किया और  आभार प्रदर्षन सचिव बलदेवसिंह राठौर ने माना  ।



*इनकीं रही गरिमामयी उपस्थिति*


 इस अवसर  वरिष्ठ एडवोकेट विनोद पुरौहित , अरुण शर्मा,  कैलाश चौधरी,    निलेशचंदसिह कुशवाह,राहिलरजा मंसूरी, मनोज पुरौहित,   जितेंद्र जायसवाल, दुर्गेश पाटीदार, रविराज पुरौहित, राजेश यादव,देवीसिंह बामनिया, मोहसीन रजा मंसूरी,  ईश्वर परमार ,मनोहरसिंह  डोडिया, संजय भायल ,  राजपाल दौड़, कमलेश प्रजापत,   मीरा चौधरी,शादाब खान,  सहित न्यायालय के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित थे ।आयोजन उपरांत सभी ने स्वल्पाहार का आनंद लिया।



 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"