श्रद्धा व उल्लास से मनाई गई बछ बारस, महिलाओं ने किया गौ माता का पूजन*

Breaking Ticker

श्रद्धा व उल्लास से मनाई गई बछ बारस, महिलाओं ने किया गौ माता का पूजन*

 *श्रद्धा व उल्लास से मनाई गई बछ बारस, महिलाओं ने किया गौ माता का पूजन*

(मनोज पुरौहित)

पेटलावद|जन्माष्टमी के चार दिन बाद यानि भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि का विशेष महत्व है।

इस दिन बछ बारस का त्योहार मनाया जाता है।

नगर के सुभाष मार्ग स्थित प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर पर शुक्रवार को बछ बारस श्रद्धा व उल्लास से मनाई गई। महिलाओं ने सुबह मंगल गीत गाते हुए गाय व बछड़े के भाल पर तिलक लगाकर विधि-विधान के साथ उनका पूजन किया, गायों को चूनरी ओढ़ाई। इस दिन गौमाता की बछड़े सहित पूजा की जाती है।



ऐसा माना जाता है की बछ बारस के दिन गाय और बछड़ो की पूजा करने से भगवान कृष्ण सहित गाय में निवास करने वाले सैकड़ो देवताओ का आशीर्वाद मिलता है जिससे घर में खुशहाली और सम्पन्नता आती है।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"