मेघनगर विकासखंड की चारों सोसाइटी पर कांग्रेस का कब्जा,,,

Breaking Ticker

मेघनगर विकासखंड की चारों सोसाइटी पर कांग्रेस का कब्जा,,,

,,, मेघनगर विकासखंड की चारों सोसाइटी पर कांग्रेस का कब्जा,,,


मेघनगर,,,मेघनगर ब्लॉक में हुए सोसाइटी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव रविवार को संपन्न हुए। साथ ही अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित संचालकों का गठन भी हुआ। पिछले दिनों मेघनगर सोसाइटी, मंडली सोसाइटी, मदरानी सोसाइटी सहित पंच पिपलिया सोसाइटी के चुनाव संपन्न हुए थे जिसमें चारों जगह कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की पैनल जीत कर आई थी। गौरतलब है कि विधायक वीर सिंह भूरिया, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष प्रकाश रांका एवं मेघनगर ब्लॉक अध्यक्ष यामीन शेख के नेतृत्व में चुनाव संपन्न हुए थे। विधायक वीर सिंह भूरिया ने सतत निगरानी रखकर चारों जगह कांग्रेस की पैनल विजय हुई व कांग्रेस का वर्चस्व कायम रखा।


आदिम जाति सहकारी संस्था मेघनगर पर  अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित दिनेश पाटीदार निर्विरोध, आदिम जाति पंच पिपलिया समिति पर कांग्रेस समर्थित संजय कटारा अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित, आदिम जाति अध्यक्ष पद निर्वाचित मनु भुरिया मंडली सोसाइटी व माण्डली में निर्विरोध कांग्रेस अध्यक्ष  मन्नू भूरिया,  मदरानी के कांग्रेस के कलसिह गरवाल निर्विरोध अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। 



गौरतलब है कि विधायक वीरसिंह भूरिया भी मेघनगर विकासखंड क्षेत्र से आते हैं एवं  मेघनगर की आदिम जाति संस्थाओं में कांग्रेस के निर्विरोध अध्यक्ष-उपाध्यक्ष निर्वाचित होने का श्रेय भी विधायक वीरसिंह भूरिया की जमीन स्तर पर मजबूत पकड़ को जाता है। विधायक भूरिया ने इस क्षेत्र में रहकर कांग्रेस की रीति-नीति का जबर्दस्त प्रचार किया व कांग्रेस की साख को क्षेत्र में सुदृढ़ करने में जुटे हुए हैं। विधायक वीरसिंह भूरिया का कहना है कि कांग्रेस पार्टी गरीब सर्वहारा वर्ग की पार्टी है व कांग्रेस ने हमेशा ही गरीबों के भले के लिए काम किया है। उक्त जानकारी विधायक प्रतिनिधि

अली असगर बोहरा ने दी है


 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"