दो पक्ष 04 सालों से लड़ रहे थे आम के लिये , अब अगली पीढ़ी के लिए तैयार करेंगे आम* *नेशनल लोक अदालत की सार्थकता ओर सामाजिक व्यवस्था कायम करने कि प्रेरित करने वाली तसवीर*

Breaking Ticker

दो पक्ष 04 सालों से लड़ रहे थे आम के लिये , अब अगली पीढ़ी के लिए तैयार करेंगे आम* *नेशनल लोक अदालत की सार्थकता ओर सामाजिक व्यवस्था कायम करने कि प्रेरित करने वाली तसवीर*

 *आम के साथ मिले गुठलियों के दाम, रोचक मामले का लोक अदालत में हुवा निपटारा*

*दो पक्ष 04 सालों से लड़ रहे थे आम के लिये , अब अगली पीढ़ी के लिए तैयार करेंगे आम*

*नेशनल लोक अदालत की  सार्थकता ओर सामाजिक व्यवस्था कायम करने कि प्रेरित करने वाली  तस्वीर*

(मनोज पुरौहित)

पेटलावद,,, पुराने समय में यह कहावत प्रचलित रही है कि आदमी को आम खाना चाहिए और आम के पेड़  या गुठलियों के दाम  नहीं गिनना  चाहिए या आम वही आम के आम और गुठलियों के दाम की कहावत भी बड़ी मशहूर ।

              *रोचक मामला आया सामने*

शनिवार को पेटलावद न्यायालय में आयोजित हुई नेशनल लोक अदालत में एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें आम और आम के साथ गुठलियों  के दाम भी मिलने का रोचक प्रसंग सामने आया है ।


*आम के लिये लड़ रहे थे 04 सालों से*

दरअसल  पेटलावद न्यायिक  दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी  रुचि पटेरिया अरोड़ा की  कोर्ट में वर्ष 2018 में से एक  आपराधिक मामला विचाराधीन था , जिसमें फरियादी दिनेश पिता राजू देवदा  और राजू पिता कालू देवदा निवासी कतीजापडा राधू  पिता कालू देवदा निवासी कतीजापडा   विवाद चल रहा था।  दोनों पक्षों के मध्य विवाद इस बात का था कि दोनों पक्षों के खेत  की  मेड़ पर एक आम का पेड़  लगा हुआ है और आम के पेड़ पर लगने वाले आमों के उपयोग के लिए दोनों पक्षों के वर्ष बीच 2018 में विवाद एवं झगड़ा हो गया था । ओर मामला कोर्ट में चल रहा था 

             *करवाई सुलह, दी समझाइस*

 लगभग 04  सालों से   मात्र आम के लिये लड़ रहे दोनो पक्षो के मध्य आज इस मामले में दोनों पक्षों के एडवोकेट वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष व्यास  एडवोकेट, दुर्गेश पाटीदार राजपाल दौड़ , और अरुण कुमार शर्मा सहित  समिति के सदस्य अविनाश उपाध्याय  एडवोकेट की समझाइश से दोनों पक्षों के मध्य आपसी राजीनामा  करवाया गया ओर केस समाप्त किया।

            *दोनों बाटेंगे  लगने वाले आमो को*

 दोनों पक्षों के मध्य जो समझौता हुआ है  उसमें  मुख्य शर्ते यह तय  हुई  कि दोनों के खेतों के मेड  पर लगे हुए आम के वृक्ष से  जो आम लगेंगे उसमें से जिस व्यक्ति के खेत की तरफ आम गिरेंगे वह उसके होंगे और दूसरी तरफ के आम दूसरी तरफ की मेड वाले खेत के व्यक्ति के पक्ष में गिरेंगे तो वह आम उसके होंगे ।।

*अगली पीढ़ी के लिये तैयार करे आम का पेड़*

दोनों पक्षों के बीच निपटारे के साथ दोनो को स्मृति स्वरूप पुनः एक एक आम के पौधे ही  दिए और दोनो को समझाइस दी कि इन दोनों पौधों कि देखरेख कर बड़ा कर फलदार आम का पेड़ तैयार करे ताकि अगली पीढ़ी इन पौधों के आमो का रसास्वादन कर सके ।इस छोटी सी बात के  विवाद निपटारे को  लेकर आज न्यायालय में सभी के बीच यह बात मजेदार चली की आम के लिये 04 साल कोर्ट करने वालो को आज आम के साथ गुठलियो(नए पौधे) के दाम भी मिल गए । इस अवसर एडवोकेट अमृतलाल वोरा, मनोज  पुरौहित, जितेंद्र जायसवाल,राजेश यादव,लक्ष्मीनारायण बैरागी, संजय भायल, चेतन राठौर, सहित कोर्ट कर्मचारी पवन पाटिदार, रमेश कटारा, शेतान बिलवाल, कसना परमार पुलिसकर्मी राजेश परमार उपस्थीत थे।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"